जुआ अड्डों के खिलाफ कमिश्नरेट की पुलिस का अभियान

जुआ अड्डों के खिलाफ कमिश्नरेट की पुलिस का अभियान

 जमुड़िया (टी. राय): दीपावली के नजदीक आते ही जुआ अड्डों कि बहार आ जाती है. यह जानते हुए भी कि जुआ एक गलत नशा है इससे घर संसार सब बर्बाद हो जाते हैं. मान-सम्मान की हानि होती है. लेकिन कुछ जुआ संचालक इस खेल को बदस्तूर अंजाम देते हैं. एवं इनके जाल में भोले-भाले लोग अधिक कमाई के चक्कर में फंस जाते हैं. लेकिन इसके खिलाफ अब कमिश्नरेट की पुलिस पूरी तरह सक्रिय है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस इन जूआड़ियो के खिलाफ अभियान चला रही है. कुल्टी, सलानपुर, बाराबनी , ककसा, कोकोओभेन, दुर्गापुर थाना आदि क्षेत्रों में पुलिस जुआ अड्डों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. ताजा मामला सामने आया है.आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जमुड़िया थाना पुलिस अभियान चलाकर क्षेत्र से दस जुयड़ियों को धर दबोचा है. पुलिस ने इनके पास से लगभग तीस हजार रुपय एवं तास के पते इन लोगों के पास से मिले हैं. पुलिस इन को गिरफ्तार करने के बाद इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम (1) रंजीत महतो (25) पुत्र जमुरिया के लेफ्टिनेंट सीताराम महतो पास (2) शाहबाज अंसवारी (18) पुत्र अयूब अंस्वारी, ठिकादरपारा 12 नं (3) बिनय के. अग्रवाल (36) पुत्र जमुड़िया बाईपास के लेफ्टिनेंट अजय के. अग्रवाल (4) संतोष चौधरी (33) पुत्र पिंटू चौधरी, जमुड़िया विद्युत आपूर्ति (5) मिराज अंसवारी (23) पोनियाती ठिकादरपारा के सिराज अंस्वरी (6) उत्तम बौरी (24) पुत्र जामुड़िया बाईपास के लेफ्टिनेंट दिलीप बौरी (7) सनाज सिंह (33) पुत्र जामुड़िया के लेफ्टिनेंट नागा सिंह (8)बिमलगुप्ता (34) बाई पास जमुड़िया के रहने वाले पुत्र सुकदेब गुप्ता (9)आज़ाद महतो (24) ए.बी पिट के पुत्र उत्तम महतो (10)पबन बरमा (18) जमुड़िया के सुरेंद्र बर्मा आदि है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0